उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के कोर्राकनक गांव के समीप विक्रम की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के कोर्राकनक गांव निवासी ननका प्रजापति का 23 वर्षीय पुत्र सहदेव बाइक पर सवार होकर कस्बा जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक गांव के बाहर पहुँची तभी सामने से आ रही विक्रम से भिडन्त हो गयी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए बहुआ स्वास्थ केंद्र पाहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेंस से घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share