G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर स्थित बाईपास पर अज्ञात डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के बलईपुर गांव निवासी ब्रजेन्द्र प्रसाद का 28 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था। जब वह खागा कोतवाली क्षेत्र के एनएच 2 पर पहुंचा तभी डीसीएम ने उसे टक्कर मार दिया।

जिससे वह घालय हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share