उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के कोरांई गांव के समीप सन्दिग्ध अवस्था मे युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। जिसकी जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कोरांई गांव निवासी बचाई यादव के 20 वर्षीय पुत्र विमल उर्फ निंकुज ने गांव के समीप स्थित पेड़ पर सन्दिग्ध अवस्था मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!