उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीणों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव सड़क किनारे पड़ा मिला तो लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना हसवा पुलिस चौकी दी। मौके पर चौकी इंचार्ज ने पहुँचकर राष्ट्रीय पंक्षी मोर की मरने की खबर को वन विभाग को दिया। मौके पर वन विभाग की टीम ने तिरंगा झंडे में शव रखकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थारियावं थाना हसवा पुलिस चौकी क्षेत्र के हसवा मोड़ सड़क पर राष्ट्रीय पक्षी मोर की रहस्य मयी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि हो सकता है कि उडने के दौरान कोई वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई है। वही ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर हसवा चौकी इंचार्ज श्रीधर शुक्ला पहूंच कर राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत होने की खबर वन विभाग को दिया। घटना की सूचना पर वन विभाग के एस आई अभिनव सिंह एवं हम राही सिपाही ब्रजेश कुमार के साथ मौके पर पहुँच कर राष्ट्रीय पंक्षी मोर को तिरंगा झंडे में शव रखकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हसवा चौकी इंचार्ज श्रीधर शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय पंक्षी मोर का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।वही इस मामले में वन विभाग एस आई अभिनव सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय पंक्षी मोर का पोस्टमार्टम होने के बाद डाक्टर ने बताया कि राष्ट्रीय पंक्षी मोर का अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से हुई मौत हैं। शव को मिट्टी खोद कर दफन कर दिया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
