G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर लखनऊ बाईपास चौराही के ओवर ब्रिज के समीप बाइक सवार रोड किनारे खड़े ई-रिक्से से टकराकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अहमदाबाद गाँव निवासी स्व. शिव प्रसाद का 70 वर्षीय पुत्र कामता प्रसाद बाइक पर सवार होकर किसी काम से शहर आया था। वापस जाते समय जब वह कोतवाली नेशनल हाइवे 2 पर लखनऊ बाईपास चौराहे के ओवर ब्रिज के समीप पहुँचा तभी रोड किनारे खड़े ई-रिक्से से टकराकर गम्भीर रूप से घायल हो गया।

फोन कर स्थानीयों ने घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एम्बुलेन्स के ईएमटी आशीष कुमार व पायलेट बिपिन कुमार ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share