उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में तहसील सदर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल संयुक्त तत्वाधान में सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन शिकायतों को सुनते हुए मौके पर उपस्थित सम्बंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। खंड विकास अधिकारी भिटौरा द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के सर्वे के कार्य में शिथिलता/लापरवाही पाए जाने पर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजन में वरासत, भूमि विवाद/अतिक्रमण की शिकायतों पर राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए नियमानुसार निस्तारण कराया जाए। उन्होंने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये है कि जन शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण जन शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में शिकायत कर्ता से फीड बैक भी लें।
सदर तहसील अन्तर्गत विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 165 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 12 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर अवशेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को समय सीमा में निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। कानून एवं व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल द्वारा किया गया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों/थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाय। पुलिस अधिकारी जमीन/राजस्व से सम्बंधित मामलों में राजस्व अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण करते हुए शिकायतकर्ता का पक्ष सुनकर नियमानुसार त्वरित कार्यवाही करें। इस मौके पर प्रशिक्षु आईएएस, उप जिलाधिकारी सदर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
