उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के झब्बापुर जागेश्वर बाबा मंदिर के समीप रविवार की सुबह गाजीपुर से सामान लेकर वापस जा रहे बाइक सवार को पीछे से आ रही चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे वह बाइक सहित खंती में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। वहीं घायल के भाई ने पूर्व प्रधान पर पुरानी खुन्नस को लेकर घटना को अंजाम दिए जाने का आरोप लगाया। जानकारी के अनुसार घनघौल गांव निवासी रामविषुन दुबे का 40 वर्षीय पुत्र छोटे लाल दुबे रविवार की सुबह बाइक से गाजीपुर सामान लेने गया था। वापस लौटते समय जब वह जागेश्वर बाबा मंदिर के समीप पहुंचा तभी पीछे से आ रही चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सहित खन्ती में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकार 108 एम्बुलेन्स को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एम्बुलेंस के ईएमटी विवेक कुमार व पायलेट सचिन ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां इलाज करा रहे भाई छंग्गू ने गांव के ही पूर्व प्रधान शारदा सिंह यादव पर आरोप लगाते हुये बताया कि 28 अप्रैल को घर के सामने जानवर बांधने को लेकर विवाद हो गया था। तभी मारपीट के दौरान शारदा सिंह यादव पुत्र सुनील यादव ने उसके भाई को लाठी डन्डो से पीट दिया था। उसने बताया कि थाने में तहरीर दिया था। पुलिस ने उसके भाई का मेडिकल भी कराया था। दूसरे दिन थाने में समझौता के लिए बुलाया गया। समझौता न करने पर शारदा सिंह उसी बात को लेकर खुन्नस रखे था और आज जब उसका भाई गाजीपुर से सामान लेकर आ रहा था। तभी उसे चार पहिये से टक्कर मार दिया। जिससे उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By