G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप अचानक बाइक सवार के सामने महिला आ गई। उसको बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायल अवस्था मे इलाज के लिए उनको नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कासी का पुरवा गांव निवासी झूरी लाल का 40 वर्षीय पुत्र रमेश व गांव निवासी 30 वर्षीय अनुज कुमार दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से हथगांम कस्बे आए थे।

जब उनकी बाइक कस्बे के सभी पहुंची सभी अचानक बाइक के सामने आई महिला को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार रमेश और अनुज दोनों घायल हो गए

घायल अवस्था मे उनको हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share