उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर अम्बापुर के समीप चलती कार का टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर खंती में कूद गई। जिससे कार में सवार दो महिलाएं घायल हो गई घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर का इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार भदोही जनपद के कोइरौना थाना क्षेत्र के इटहरा गाँव निवासी एक परिवार चार पहिया वाहन बलेनो कार UP70 EZ 4774 में सवार होकर नेशनल हाइवे 2 पर कानपुर की जानिब से प्रयागराज की जानिब जा रहा था। जब वाहन थरियांव थाना क्षेत्र के अम्बापुर ओवर ब्रिज से आगे बढ़ा तभी कार का टायर फट जाने से कार अनियंत्रित होकर खाई में कूद गई। जिससे कार में सवार अखिलेश सिंह की पत्नी सरिता सिंह व राहुल की पत्नी सपना सिंह दो महिलाएं घायल हो गईं। घटना की सूचना फोन कर सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!