उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के गांव पांभीपुर बुधेड़ा मजरे किशोई गांव में महिला अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। मृतिका के पति सऊदी अरब में रोजगार करते हैं घटना के समय तीनों बच्चे स्कूल गए थे।हथगाम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिवार के लोगों में हाहाकार मचा है। गांव की किरन देवी पांडेय पत्नी मनीष कुमार पांडेय घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में पाई गई। उस समय बच्चे विद्यालय पढ़ने के लिए चले गए थे।घर में किरन देवी अकेले ही थी।उनके पति सऊदी में हैं महिला घर में बच्चों के साथ अकेली रहती थी।सास, ससुर, देवर आदि कोई नहीं है उनके साथ भतीजा रहता था बच्चे स्कूल से लौट कर घर आए मां नहीं उठी।

बच्चे मां को सोता हुआ समझ कर पास में ही सो गए। रात लगभग आठ बजे बच्चे अपनी मां को पुनः जगाने की कोशिश करने लगे। जब मां नहीं उठी तो बच्चों ने पड़ोस के लोगों को बताया लोगों ने जाकर देखा तो किरन मृत अवस्था में थी।परिवार वालों को जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया। मृतक का पति मनीष पांडेय कमाने के उद्देश्य से सऊदिया अरब में रहता था। घटना की जानकारी मिलने पर वह आज सुबह रविवार को घर आ पहुंचा मृतक के पीछे दो पुत्र एक पुत्री है। पुत्र हर्ष 7 वर्ष, रूही 7 वर्ष जुड़वा बच्चे हैं दूसरा पुत्र हर्षित 4 वर्ष है। मृतक का मायका अलीपुर जीता के मजरे गांव बारा जनपद कौशांबी में है। किरन देवी के भाई विवेक पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम कार्रवाई की। के गांव पांभीपुर बुधेड़ा मजरे किशोई गांव में एक महिला अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। किरन देवी के भाई विवेक पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share