G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर सुल्तानपुर में अचानक चलती बाइक का टायर फट गया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और बाइक पर सवार नानी और नाती दोनो घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार खखरेरू थाना क्षेत्र के कठेरिया गांव निवासी डल्लू की 58 वर्षीय पत्नी रामसखी अपने 18 वर्षीय नाती वंश यादव पुत्र कुशल पाल सिंह यादव के साथ बाइक पर सवार होकर शहर आ रही थी।

जैसे ही बाइक कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर सुल्तान नगर के सहित पहुंची तभी बाइक का टायर फट गया और बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार नानी और नाती दोनों घायल हो गए। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share