उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के बेसडी गांव में अधेड़ ने सन्दिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बेसडी गाँव निवासी भदई के 56 वर्षीय पुत्र मईया दीन ने घर से बाहर जाकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

लोगो ने जब उसे रास्ते में पड़ा हुआ देखा तो उसके परिजनों को जानकारी दिया। तुरंत परिजन मौके पर पहुंचे और उसको अपने वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। वही साथ आए परिजन मृतक के शव को अपने साथ घर लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share