G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के पमरौली गांव में युवक ने घर के अंदर सन्दिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पमरौली गाँव निवासी राम राज के 25 वर्षीय पुत्र उमेश कुमार ने बीती देर शाम घर के अंदर सन्दिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने जब उमेश को फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ता है कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share