G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के जय राम नगर मोहल्ले में रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के डीघ गांव निवासी रामनाथ का 45 वर्षीय पुत्र राजू किसी काम से शहर आया था। तभी राधा नगर थाना क्षेत्र के जय राम नगर मोहल्ले में रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ जाने से उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे की सूचना परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया, सभी का रो-रो कर हाल बेहाल होता रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share