उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के दरियाबाद गाँव के समीप स्थित यमुना नदी में नहाते समय बालक गहरे पानी में चला गया। जिसके चलते नदी में डूब कर बालक की मौत हो गई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दरियाबाद गाँव निवासी राज बाबू निषाद का 8 वर्षीय पुत्र अमन निषाद गाँव के बच्चों के साथ यमुना नदी में नहाने गया था। तभी नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। जिसके चलते उसकी नदी में डूबकर मौत हो गई घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया मृतक अपनी माँ ममता देवी व गांव के अन्य बच्चों व महिलाओं के साथ यमुना नदी में नहाने गया था। सभी लोग नदी में नहा रहे थे तभी इसकी गहरे पानी मे जाने से डूबकर मौत हो गई। हादशे के बाद से सभी परीजनो का रोरो कर बुरा हाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share