G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के कोण्डार गाँव के समीप स्थित मजार के पास पेड़ पर युवक ने सन्दिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। ग्रामीणों ने जब युवक के शव को फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो गाँव में हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जाँच पड़ता कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कोण्डार गाँव निवासी वजीर के 21 वर्षीय पुत्र नूर हसन ने गाँव के समीप स्थित मजार के पास पेड़ पर सन्दिग्ध अवस्था मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। ग्रामीणों ने नूर हसन के शव को फांसी के फंदे से पेड़ पर लटका हुआ देखा तो उसके परिजनों को जानकारी दिया तो परिजनों में कोहराम मच गया। सभी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share