G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के उधन्नापुर गांव के समीप अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में सीएनजी ऑटो नियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ऑटो पर सवार चार लोग घायल हो गए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसेनगंज थाना क्षेत्र के शाहूपुर गाँव निवासी अर्जुन सिंह का 35 वर्षीय पुत्र राकेश सिंह और गाँव निवासी शंकर गौतम की 50 वर्षीय पत्नी ममता देवी सीएनजी ऑटो पर सवार होकर शहर आ रहे थे।

जब ऑटो सदर कोतवाली क्षेत्र के उधन्नापुर गाँव के समीप पहुंचा तभी अचानक ऑटो के सामने बाइक सवार आ गया। उसको पचाने के प्रयास में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ऑटो में सवार राकेश सहित चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घयलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने तीन को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए राकेश को भर्ती कर उसका इलाज क्या है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share