उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे में बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद पुत्र को घर जाने की सलाह देते हुए पिता को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के बनरसी गाँव निवासी ननकू का 50 वर्षीय पुत्र राम सिंह अपने 20 वर्षीय पुत्र अनुज के साथ बाइक पर सवार होकर आज सुबह निमंत्रण से वापस अपने घर जा रहा था। जब वह गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे में पहुंचा।

तभी दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई जिसमें पिता-पुत्र दोनो घायल हो गए। घायल अवस्था मे दोनो को इलाज के लिए शाह स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने पुत्र अनुज को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए

गंभीर रूप से घायल राम सिंह को सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी आशीष कुमार व पायलट अनूप के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!