फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के आकुपुर गांव के समीप।चलती बाइक से गिरकर महिला घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के आकुपुर गांव निवासी मुन्ना की 50 वर्षीय पत्नी बुधनी देवी किसी काम से शहर बाजार आई थी। वापस जाते समय उसको गांव निवासी एक बाइक सवार मिल गया।

वह उसकी बाइक पर सवार हो गई जब गांव के समीप पहुंची। तभी चलती बाइक से गिरकर घायल हो गई हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share