उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खागा तहसील क्षेत्र के उकाथू गांव में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ गांव में भव्य कलश शोभायात्रा निकालकर किया गया।कलश यात्रा में महिलाएं भगवा वेश में कलश लेकर कतारबद्ध चल रही थीं।कलश यात्रा में गांव वालों की काफी भीड़ रही। सायंकाल पांच बजे श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया जो देर रात तक चलता रहा।।उकाथू गांव में श्री मद भागवत ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ गांव की प्रमुख गलियों में कलश यात्रा निकालकर किया गया। इस अवसर पर 108 महिलाएं भगवा वेश धारण कर कलश लेकर कतारबद्ध चल रही थीं जो कि बहुत ही सुंदर लग रहा था। कलश यात्रा का गांव में जगह-जगह गर्मी को देखते हुए ठंडा पानी,शरबत और हलुवा से स्वागत किया गया। कलश यात्रा का भ्रमण गांव में लगभग दो घंटे तक होता रहा।कलश शोभायात्रा में कन्याओं की भागीदारी अधिक रही। सायंकाल पांच बजे से श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ का प्रथम दिवस का आयोजन किया गया जिसमें संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का प्रस्तुतीकरण किया गया। ज्ञान यज्ञ में प्रथम दिन कथावाचक आचार्य कमलेश जी महाराज आध्यात्म विद्यापीठ सीतापुर द्वारा महत्तम सुखदेव जी उत्पत्ति एवं उनकी अमर कथा का व्यापक वर्णन करते हुए सुखदेव जी के जन्म के विषय में विधिवत जानकारी दी। मुख्य यजमान जगजीत गुप्ता एवं शिवपति गुप्ता ने बताया कि 12 मई सोमवार को हवन एवं पूर्णाहुति तथा 13 मई मंगलवार को महा प्रसाद एवं गया जी भोज का आयोजन होगा और प्रत्येक दिन श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सायंकाल चार बजे से प्रारंभ होगा। इस अवसर पर गोवर्धन गुप्ता, सुनैना देवी, दिलीप कुमार सिंह, मुन्ना यादव, बृजेंद्र चौरसिया, रामेंद्र गुप्ता, राजेश गुप्ता, राकेश पाण्डेय, शिव नारायण गुप्ता,महेश प्रसाद गुप्ता, दिनेश कुमार गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, सार्थक कुमार, अरुण सिंह,जगत नारायण सिंह, धर्मेंद्र सिंह, बजरंग बली शर्मा सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
