उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के रसौली गांव के समीप साइकिल सवार को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल सवार घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रसौली गांव निवासी स्वर्गीय बसंत बसंत लाल का 85 वर्षीय पुत्र इंद्रपाल साइकिल पर सवार होकर खेत गया था। वाहन से वापस लौटते समय गांव के समीप बाइक सवार ने उसकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दिया।

बाइक की टक्कर से इंद्रपाल रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share