उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की कोतवाली क्षेत्र के खजुहा रोड पर नहर के समीप अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के जलाला गांव निवासी इंद्रपाल का 35 वर्षीय पुत्र धर्मपाल बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था।
जब उसकी बाइक बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा रोड पर नहर के समय पहुंची तभी अज्ञात चार पहिया वाहन बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार धर्मपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
