उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर घरियांव कोल्ड स्टोर के सामने अज्ञात चार पहिया वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हथगांम थाना क्षेत्र के पट्टी शाह गांव निवासी अब्दुल खालिक का 23 वर्षीय पुत्र गुफरान बाइक पर सवार होकर किसी काम के लिए थरियांव थाना क्षेत्र आया था।

जब उसकी बाइक नेशनल हाईवे 2 पर थरियांव कोल्ड स्टोर के सामने पहुंची। तभी अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे गुफरान रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीयों द्वारा फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!