G-FG6935EM07

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बुलट चौराहा के समीप अज्ञात चार पहिया वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बकेवा थाना क्षेत्र के टिकरा गांव निवासी राम मिलन का 48 वर्षीय पुत्र संजय बाइक पर सवार होकर किसी काम से शहर आया था। तभी उसको सदर कोतवाली क्षेत्र के बुलट चौराहे के समीप अज्ञात चार पहिया वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया।

जिससे संजय रोड पर गिरकर घायल हो गया। घटना की सूचना फोन कर स्थानीयो ने सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी अनुज कुमार पटेल व पायलट सुमित कुमार ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share