उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर बाइक सवार खंती में गिर गया। जिससे बाइक पर सवार महिला घायल हो गई। घायल अवस्था के उसको इलाके के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कौशांबी जनपद के सैनी थाना क्षेत्र के अजमतपुर गांव निवासी इंद्रपाल अपनी 45 वर्षीय पत्नी बाइक पर सवार कर हथगांम थाना क्षेत्र के कोदईला गांव अपनी ससुराल जा रहा था। जब उसकी बाइक हथगांम कस्बे के समीप पहुंची तभी अज्ञात चार पहिया वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक खंती में गिर गई बाइक पर सवार रानी देवी घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हथगाम सीएचसी पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 मिलियन से जिला स्तर के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share