उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे दो पर अम्बापुर के समीप दो बाइको की आपस मे भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए घायल अवस्था के उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के बौडर गांव निवासी गोपीनाथ का 22 वर्षीय पुत्र विजय घर से बाइक पर सवार होकर किसी काम के लिए निकला था।
तभी गाजीपुर थाना क्षेत्र के डढ़ीवा गांव निवासी स्वर्गीय श्रीपाल का 25 वर्षीय पुत्र किशन पाल बाइक पर सवार होकर आ गया। जिससे दोनों बाईकों की जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमे दोनो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
