उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के बाबा दीन का डेरा गांव के समीप खेतों में काम करने गई महिला को सांप ने काट लिया। सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बाबा दीन का डेरा गांव निवासी स्वर्गीय रतीभान की 65 वर्षीय पत्नी शिव कली घर के समीप स्थित अपने खेत में काम कर रही थी।

तभी उसको सांप ने काट लिया सांप काटने की बात उसने घर आकर अपने परिजनों को बताई। तो तुरंत परिजनो फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share