उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के टेकारी गांव के समीप अचानक बाइक सवार के सामने आवारा जानवर आ गया।जानवर को बचाने के प्रयास में बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के उमराव गांव निवासी ओम प्रकाश का 22 वर्षीय पुत्र रोहित बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रहा था। जब उसकी बाइक खागा कोतवाली क्षेत्र के टेकारी गांव के समीप पहुंची तभी अचानक बाइक के सामने आवारा जानवर आ गया।

जानवर को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।जिससे बाइक चालक रोहित घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी खुशनूर व पायलट उमेश के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share