G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज 9 मई को कलेक्ट्रेट महात्मा गाँधी सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अविनाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में भूमि विवाद सम्बन्धी समस्या, पुलिस सुरक्षा सम्बन्धी समस्या,बैंक से ऋण सम्बन्धी समस्या,पेंशन सम्बन्धी समस्या, शिक्षा सम्बन्धी समस्या, चिकित्सा सम्बन्धी समस्या, आर्थिक सहायता सम्बन्धी समस्या, सैनिकों से प्राप्त अन्य प्रकार की शिकायतों का निराकरण आदि पर चर्चा की गयी। बैठक में पूर्व में सम्पन्न हुई जिला सैनिक बन्धु की बैठक में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की प्रगति से कर्नल दिनेश कुमार शर्मा (अ.प्रा.) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी द्वारा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एव पूर्व सैनिकों को अवगत कराया गया, आज की बैठक में 18 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए,

जिसे अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) महोदय द्वारा त्वरित नियमानुसार कार्यवाई करने हेतु सम्बन्धित विभागो को आईजीआरएस के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के आदेश दिये। अन्त में कर्नल दिनेश कुमार शर्मा (अ.प्रा.) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी द्वारा बैठक का समापन किया गया, इस मौके पर उपजिलाधिकारी बिन्दकी/खागा, अपर उप जिलाधिकारी सदर, वरिष्ठ कोषाधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, लीड बैंक मैनेजर, सेवायोजन अधिकारी, अधिशाषी अभियन्ता पीडबलूडी, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम, एन.सी.सी के सूबेदार, जिला पूर्ति अधिकारी व अन्य विभागों के अधिकारी, सैनिक बन्धु सदस्य, पूर्व सैनिक व उनके आश्रित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share