उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के कुशुम्भी गांव के चौराहे पर अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार महिला दबकर घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कुशुम्भी गाँव निवासी कमलेश की 28 वर्षीय पत्नी सोनी ई-रिक्शा पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रही थी।

जैसे ही रिक्सा गांव में चौराहे के समीप पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार सोनी देवी दबकर घायल हो गई। घटना की सूचना फोन कर सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस की ईएमटी उर्मिला व पायलेट प्रमोद सिंह ने घायल अवस्था में महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share