उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा से ललौली रोड पर बाइक सवार को चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के याकूबपुर गांव निवासी जगन्नाथ का 35 वर्षीय पुत्र अजय कुमार बाइक पर सवार होकर कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा कस्बे सब्जी लेने आया था।

सब्जी लेकर वापस जाते समय तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share