G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के नरतौली गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के ऊपर मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हथेमा गांव निवासी बौरा सिंह का 32 वर्षीय पुत्र सुरेश बीती देर रात निमंत्रण से वापस घर लौट रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के नरतौली गांव के समीप पहुंची। तभी अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी शेखर द्विवेदी व पायलट सचिन ने घायल को इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत सुरेश को मृत घोषित कर दिया। वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share