उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के रारी गांव के समीप बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सावर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के ममरेजपुर गांव निवासी रामेश्वर का 52 वर्षीय पुत्र चंद्रशेखर बाइक पर सवार होकर जखनी गांव आया था। वापस घर जाते समय जब उसकी बाइक रारी गांव के समीप पहुंची तभी दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई।
जिसमें चन्द्र शेखर घायल हो गया घटना की सूचना फोन कर सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
