G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर सुल्तान नगर के समीप अनियंत्रित बाइक सवार डिवाइडर से टकराकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के बिलन्दा कस्बा निवासी मदन का 20 वर्षीय पुत्र राहुल बाइक पर सवार होकर शहर किसी काम से आया था। शहर से वापस घर लौटते समय जब उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर सुल्तान नगर के समीप पहुंची तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक चालक राहुल घायल हो गया घटना की सूचना फोन कर सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share