उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक ने दूसरे बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार महिला गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिय्य। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर गाँव निवासी श्याम किशोर की 28 वर्षीय पत्नी अंजू देवी अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर गाजीपुर जाने के लिए निकली थी।

तभी गांव के समीप पीछे से आए दूसरे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसकी बाइक को ज़ोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक खंती में गिर गई और बाइक पर सवार अंजू देवी घायल हो गई। घायल अवस्था मे तुरन्त उसको इलाज के लिए बहुआ स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी सुशील कुमार व पायलेट गुलाब सिंह के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!