उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के शरकी गांव में बीती रात अपने घर की छत से उतरते समय नींद के झोंके में युवक सीढ़ियों के रास्ते नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शरकी गाँव निवासी वीरेंद्र का 35 वर्षीय पुत्र विश्वारी बीती रात अपने घर की छत पर सो रहा था। तभी वह नींद झोंके में उठा और सीढ़ियों से उतरते समय वह नीचे गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share