G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा पावर ग्रिड के समीप ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया, वहीं परिजन कानपुर न जाकर घायल को लखनऊ लेकर चले गए। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के अजईपुर गांव निवासी छेदी लाल का 50 वर्षीय पुत्र छोटे लाल जो लखनऊ में एयर फोर्स में नौकरी करता है। आज वह अपने बच्चों को चार पहिया वाहन से लखनऊ के लिए रवाना कर खुद बाइक से लखनऊ जा रहा था। जब उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा पावर ग्रिड़ के समीप पहुंची तभी अज्ञात ट्रक बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया।

टक्कर लगने से बाइक सवार गिर गया और ट्रक बाइक चालक छोटेलाल को कुचलता हुआ निकल गया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया घटना की सूचना फोन कर सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी दिनेश कुमार व पायलट लाल बाबू ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहीं परिजन कानपुर न ले जाकर घायल को प्राइवेट एंबुलेंस से लखनऊ लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share