उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर कोराई गांव की मोड़ पर दो बाईकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें दो लोग घायल हो गए घायलो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गोंझी गांव निवासी फूल सिंह का 20 वर्षीय पुत्र जय सिंह अपनी बाइक पर 60 वर्षीय दादी को सवार कर शहर किसी काम से आ रहा था।

जब उसकी बाइक मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर कोराई गाँव की मोड़ पर पहुंची तभी सदर कोतवाली क्षेत्र के अलादातपुर बिसौली निवासी सलाम का 20 वर्षीय पुत्र शहबाज़ बाइक पर सवार होकर वहां पहुंच गया। जिससे दोनों बाइको की जोरदार भिड़ंत हो गई हो गई जिसमें चंदकली व दूसरी बाइक सवार शहबाज़ दोनों घायल हो गए। घटना की सूचना फोन कर सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी अनुज भारती व पायलट बृजेश कुमार ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वही चंदकली के परिजन उसे प्राइवेट एंबुलेंस से कहीं और इलाज कराने लेकर चले गए। वहीं खबर लिखे जाने तक शहबाज़ का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!