उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव मलाव मार्ग में सुबह ट्रक बैक करते समय पास खड़े पीपल के पेड़ से टकरा गया। टक्कर लगते ही पीपल का पेड़ सामने बने मकान पर गिर गया। घर के दरवाजे बैठे प्रमोद कुमार बाल बाल बच गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शिवपुर मजरे रामपुर थरियांव निवासी चालक राजेश कुमार दिल्ली से पार्सल लोड करके कोलकाता जा रहा था। गांव में गाड़ी खड़ी करके घरेलू काम निपटाकर गाड़ी को बैक करने के लिए मलाव गांव गया था। गाड़ी बैक करते समय ट्रक पास खड़ी पीपल के पेड़ से टकरा गया। जिससे पीपल का पेड़ सामने बने मकान पर गिर गया। घर के सामने बैठे प्रमोद कुमार बाल बाल बच गया। और गांव का मुख्य मार्ग बंद हो गया। लगभग 2 घंटे तक आवा गमन बाधित रहा। ग्रामीणों की मदद से पीपल के पेड़ को काटकर बाहर किया गया और मार्ग को सुचारू रूप से संचालित किया गया। थाना प्रभारी आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि कोई हताहत नहीं है । पीपल के पेड़ को हटाकर आवागमन सुचारू रूप से संचालित हो गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share