G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के समीप बुधवार की रात ट्रेन की चपेट में आ जाने से युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के गडरियनपुरवा गांव निवासी विशम्भर का 40 वर्षीय पुत्र सुरेश बीती रात बैग लेकर घर से निकला और राधानगर दुर्गा मंदिर के समीप ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके में पर ही मौत हो गयी। उधर घटना की सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share