उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के ममनापुर मजरे सरांय लांगड गाँव में बुधवार की दोपहर मानसिक तनाव के चलते वृद्ध ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार ममनापुर मजरे सरांय लांगड निवासी स्व0 रामरतन का 65 वर्षीय पुत्र कालीदीन ने मानसिक तनाव चलते बुधवार की दोपहर बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उधर जब परिजन खेत से बाहर वापस आये तो फांसी पर लटके वृद्ध के शव को देख घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!