उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में विकास कार्यों/निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने शासन की विकासपरक, लाभार्थीपरक, जनकल्याणकारी योजनाओं, निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से, चरणबद्ध तरीके से ससमय पूरा कराए। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा उन्होंने संचालित लाभार्थीपरक लोक कल्याणकारी योजनाओं के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली साथ ही निर्देशित किया कि जो आवेदन प्राप्त होते है, शासन द्वारा निर्धारित समय के अंतर्गत निस्तारण कराया जाय ताकि पात्रों को ससमय लाभ मिल सके। सीएम–डैश बोर्ड की जो रिपोर्ट फीड किया जाना है ससमय फीड कराया जाय। साथ ही जिन विभागों की फीडिंग गलत है संबंधित विभाग अपने मुख्यालय से समन्वय बनाते हुए पोर्टल पर सही डाटा की फीडिंग कराए ताकि जनपद की रैंकिंग सही रहे। उन्होंने कहा कि जीरो पावर्टी में चिन्हित परिवार जो केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से छूटे है संबंधित विभाग नियमानुसार कार्यवाही कर योजनाओं से आच्छादित करना सुनिश्चित करें। जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि फैमिली आईडी बनवाने के कार्य में तेजी लाए के लिए ब्लॉकवार लक्ष्य निर्धारित कर नियमित समीक्षा करते रहे। उन्होंने डीसी एनआरएलएम से कहा ज्यादा से ज्यादा परिवारों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाय, के लिए योजनाओं से आच्छादित परिवार जो स्वयं सहायता समूह से नहीं जुड़े है को जोड़ा जाय। साथ ही जीरो पावर्टी के सभी परिवारों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाय और उनकी फीडिंग ससमय कराई जाय। डीसी एनआरएलएम इसकी ब्लॉकवार समीक्षा करते रहे। उन्होंने उप कृषि निदेशक को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत लक्ष्य के अनुरूप सोलर पम्प लगवाए। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि आयुष्मान कार्ड से छूटे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व आशा का आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित करे और रिपोर्ट से अवगत कराए। उन्होंने समीक्षा के दौरान पाया कि जल निगम ग्रामीण में 04 परियोजनाओं में अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ पाया गया, के संबंध में अधिशाषी अभियंता जल निगम ग्रामीण से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के चयन की रिपोर्ट से अवगत नहीं कराने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं संबंधित सीडीपीओ का वेतन तब तक आहरित न किया जाय जब तक कि चयन प्रक्रिया की रिपोर्ट पूरी न हो जाय, के निर्देश संबंधित को दिए। सम्पूर्णता अभियान में लक्ष्य के सापेक्ष टीबी नोटिफिकेशन का कार्य नहीं हुआ है, के लिए क्षय रोग अधिकारी का वेतन तब तक आहरित न किया जाए जब नोटिफिकेशन व सैंपल कलेक्शन की रिपोर्ट पूरी नहीं हो जाती, के निर्देश संबंधित को दिए। निचली गंगा नहर प्रखंड कानपुर के अधिशाषी अभियंता द्वारा बैठक में अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन विभागो की परियोजनाओं में निर्माण कार्य चल रहे है, का विभागीय अधिकारी व कार्यदायी संस्था समय–समय पर निरीक्षण करते रहे एवं संबंधित कार्यदायी संस्थाये अपने निर्माण कार्य की भैतिक/वित्तीय के प्रगति की अद्यतन स्थिति सम्बंधित पोर्टल पर समय से अपडेट कराये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी, अधिशाषी अभियंता जल निगम ग्रामीण, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सहित अन्य अधिकारी व कार्यदाई संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

