G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के अर्न्तगत गुरूवार की भोर पहर घर मे शार्ट सार्किट होने से कमरे मे धुंआ भर गया। जिसके चलते कमरे में सो रहे बृद्ध की दम घुटने से मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के निवासी स्व0 केदारनाथ का 75 वर्षीय पुत्र बृजमोहन गुप्ता अपने कमरे में सो रहा था बताते है कि सुबह लगभग 5ः30 बजे अचानक शार्ट सर्किट हो जाने से पूरे कमरे में धुंआ भर जाने के कारण दम घुटने से वृद्ध की मौत हो गयी। उधर जैसे ही इसी जानकारी परिजनों को हुयी तो तत्काल कमरा किसी तरह खोला गया। तब तक बहोत देर हो चुकी थी बृद्ध की दम घुटने मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचन मिलते ही मौके पर पहुंंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share