उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा अधीक्षक डा. अनुपम सिंह की अध्यक्षता में प्रशिक्षक जावेद आलम द्वारा ( हयुमन पैपिलोमा वायरस टीका ) वेक्सीन महिलाओं में फैलने वाली सरवाइकल कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचने के उपाय व निदान के बारे में सभी आशाओं को प्रशिक्षित किया गया। और बताया गया कि अपने- अपने कार्य क्षेत्र में घर घर सर्वे ( 14 वर्ष से 15 वर्ष ) तक की समस्त किशोरियों को चिन्हित कर सूची तैयार करते हुए। अपने स्वास्थ उपकेन्द्र एएनएम के पास जमा करें। ताकि टीकाकरण माइक्रोप्लान बनाकर आगामी माह में सभी किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया जा सके। आशा कलस्टर बैठक में सी थ्री संस्था से अरविन्द कुमार द्वारा ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति का उद्देश्य, समिति गठन, कार्ययोजना, ग्राम स्वास्थ्य योजना बनाये जाने पर विस्तृति जानकारी दी। तथा ग्राम चौपाल के साथ स्वास्थ्य मेले में ज्यादा से ज्यादा लोगों की एन सी डी स्क्रीनिंग, आयुष्मान कार्ड बनाएं जाने पर बल दिया गया। आशाओं को बताया गया कि टीकाकरण में सभी उपकरणों को व्यवस्थित तरीके से रखें। और गर्भवती व धात्री महिलाओं को पोष्टिक आहार हरी साग सव्जी, खाने की सलाह दे। दूसरी व तीसरी तिमाही की गर्भवती महिलाओं को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत निशुल्क जाँच व निशुल्क अल्ट्रासाउंड का लाभ दिलवाये। यूनिसेफ़ से अनुराग श्रीवास्तव द्वारा आशाओं को बताया कि टीकाकरण से छूटें परिवारों को गॉव के प्रभावशाली व्यक्तियों से प्रेरित करवायें। और सत्र पर पहुचाये। कर्मचारी उपस्थित-अनिल कुमार, संदीप कुमार, देव नारायण,सतीश कुमार, आदि उपस्थिति रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!