उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गाँव मे हुए तिहरे हत्या कांड की पुलिस गहनता से जाँच पडताल कर रही। मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट के आधार पर भी पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है। आपको बताते चले बीती शाम कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गाँव निवासी सुशील कुमार श्रीवास्तव पुत्र स्व० बाबूलाल उसकी पत्नी सुशीला श्रीवास्तव, उम्र करीब 55 वर्ष, पुत्र अमर श्रीवास्तव, उम्र 28 वर्ष व छोटा भाई सुनील कुमार श्रीवास्तव, उम्र करीब 54 वर्ष, तीनों कमरे में बन्द पड़े हुए थे। सुशील श्रीवास्तव द्वारा पडोसियों की मदद से सब्बल के द्वारा दरवाजा खोला गया। मौके पर उनकी पत्नी सुशीला श्रीवास्तव, पुत्र अमर श्रीवास्तव व छोटा भाई सुनील कुमार श्रीवास्तव रक्त रंजित अवस्था में पड़े थे। सुशीला श्रीवास्तव व अमर श्रीवास्तव की मृत्यु हो गयी थी। तथा घायल सुनील कुमार श्रीवास्तव को तत्काल जिला अस्पताल उपचार हेतु भेजा गया। जहां पर सुनील कुमार श्रीवास्तव की मृत्यु हो गयी। घटना स्थल निरीक्षण के दौरान मौके पर रक्त रंजित दो अदद ब्लेड, सल्फास का पाउच व कैमिकल का डिब्बा पड़ा मिला। दो गिलास में सल्फास की गंध आ रही थी। फील्ड यूनिट द्वारा अमर श्रीवास्तव द्वारा लिखा गया एक सुसाइड नोट बरामद किया गया। प्रतीत होता है कि मृतक अमर श्रीवास्तव काफी कर्ज में डूबा था। तथा कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा उसे परेशान किया जा रहा था। तथा उनके विरुद्ध एससी/एसटी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कराने की धमकी दी जा रही थी। जो कि सुसाइड नोट से स्पष्ट है। प्रथमदृष्टया यह आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। क्योंकि तीनों के गले व हाथ की कलाई पर ब्लेड के कटे के निशान है। फर्श पर खून फैला हुआ है। दीवार पर खून के छींटे तथा संघर्ष के निशान नहीं है। सुशील श्रीवास्तव द्वारा पुष्टि की गयी कि प्राप्त सुसाइड नोट उसके बेटे अमर श्रीवास्तव के हस्तलेख में ही लिखा गया है। तथा प्रकरण को सुशील कुमार श्रीवास्तव द्वारा भी आत्महत्या की घटना माना है। प्रकरण के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाई की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

