G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हसउपुर गांव के समीप अनियंत्रित बाइक गिरने से सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शीर इब्राहिमपुर गांव निवासी होरीलाल का 25 वर्षीय पुत्र अजय व गांव निवासी मोहनलाल का 19 वर्षीय पुत्र श्यामू दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे।

जब इनकी बाइक थाना क्षेत्र के हसउपुर गांव के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार दोनो युवक घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share