G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के बडनपुर नायरा पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर घायल का इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के कोर्राकनक गांव निवासी वीरेंद्र सिंह का 31 वर्षीय पुत्र विकास सिंह बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए राधानगर थाना क्षेत्र आया था। जब उसकी बाइक राधा नगर थाना क्षेत्र के बडनपुर नायरा पेट्रोल पंप के समीप पहुंची। तभी अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक विकास सिंह रोड पर गिरकर घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी शेखर द्विवेदी ने उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share