Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के कस्बे में महिला ने परिवारिक कलह के चलते जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी रवि सिंह की 23 वर्षीय पत्नी दिव्या सिंह ने परिवारिक कलह के चलते घर के अंदर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी शेखर द्विवेदी के साथ उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By