G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मथैइया गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मथैइया गांव निवासी रक्षपाल का 45 वर्षीय पुत्र विमलेश बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए गया था। तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे विमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानियों ने घायल अवस्था में उसको पडा हुआ देखा तो हादसे की जानकारी उसके परिजनों को दी।

तुरंत परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share