उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के देवीगंज मोहल्ले में युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरंत उसको फंदे से उतार का इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के देवीगंज मोहल्ला निवासी सरजू प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र रोशन सोनी ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों की नजर जब फांसी के फंदे से लटके रोशन पर पड़ी तो घर में हड़कंप मच गया। तुरंत उसको फांसी के फंदे से उतर कर परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!